|

पैथोलॉजी लैब में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खानपुर स्थित पैथोलॉजी लैब में गोली लगने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर लक्सर के एक अस्पताल के चार लोगों पर उसे टॉर्चर, करने जिससे परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी आजाद अली पुत्र मीर हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका भतीजा नावेद अली पुत्र याकुब अली लक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षु के रूप में काम करता था। नावेद अली ने मंगलवाल को सुबह लगभग ग्यारह बजे खानपुर स्थित एक पैथोलॉजी लैब मे देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने नावेद अली के शव का पंचायतनामा भर कर उसका पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल रूडकी में कराया और उसका शव शाम के समय उनके सुपुर्द कर दिया था। नावेद अली को देर शाम सुपुर्दे खाक करके परिवार के लोग अपने घर गमगीन थे।उनके लडके फिरोज ने रोते हुए उन्हें बताया कि नावेद अली ने उसके मोबाइल फोन के व्हाटसप पर मैसेज भेजा था। जिसमे उसने बताया कि लक्सर के निजी अस्पताल में एक लडकी काम करती थी और उसके साथ बातचीत करने व पास बैठने को लेकर अस्पताल के कर्मचारीगण नावेद को टार्चर करते थे और नावेद अली ने अपनी आत्महत्या करने का कारण अस्पताल के कर्मचारीगण जिनमें अनिल, अर्जुन, कमलेश और डा० विनिता निवासीगण खानपुर का होना बताया है। आरोप लगाया कि उसके भतीजे नावेद अली को अस्पताल के इन सभी कर्मचारीयों ने तंग और परेशान कर काफी टार्चर कर रखा था। जिसकी वजह से उनके भतीजे ने आत्महत्या की है। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि मामले में सभी चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 00000000000000000

By चौधरी नवाब खटाना | April 05, 2025 | 0 Comments

गोली लगने से खानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, परिवार में मजा कोहराम

खानपुर मे स्थित एक पैथोलॉजी लैब मे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार खानपुर मे एक पैथोलॉजी लेब में लालचंदवाला गांव निवासी नावेद पुत्र याकूब उम्र लगभग बीस वर्ष गया था। पुलिस के अनुसार युवक के अंदर जाने के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पैथोलॉजी लेब के बाहर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पर नावेद लहूलुहान हालत में पड़ा था।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।जबकि मौके पर मिले बारह बोर तमंचे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।खानपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की और से तहरीर नहीं मिली है।फिर भी मामले की जांच की जा रही है

By चौधरी नवाब खटाना | April 01, 2025 | 0 Comments

उत्तराखंड राज्य में भाजपा सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर लगाया गया बहुउद्देशीय सुशासन शिविर ।।। शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी

उत्तराखंड राज्य में भाजपा सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर लगाया गया बहुउद्देशीय सुशासन शिविर ।।। शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी

By चौधरी नवाब खटाना | March 31, 2025 | 0 Comments

गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में 29 मई तक नहीं है कंफर्म टिकट

गर्मियों_की_छुट्टियों_में_ट्रेनों_में_29_मई_तक_नहीं_है_कंफर्म_टिकट

By चौधरी नवाब खटाना | March 31, 2025 | 0 Comments

कक्षा एक व पांच में पढ़ने वाली सगी बहनों ने रखे रोजे मांगी देश की तरक्की

लालचंदवाला गांव की पहली और पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली सगी बहनें रख रही रोजा, अपनी पढ़ाई और देश की खुशहाली के लिए मांगती है दुआ------लक्सर रमजान के महीने मे जहां मुस्लिम समाज के लोग रोजा रख कर इबादत कर रब से दुआ मांगते हैं, वही खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में दो छोटी बहनें रोजे रखकर रही हैं और अपनी पढ़ाई और तरक्की के साथ-साथ देश की खुशहाली की दुआ मांग रही है। माह ए रमजान में रोजदारों का उत्साह देखते ही बनता है। रमजान के महीने में ही कुरआन शरीफ नाजिल हुई थी।लिहाजा मुस्लिम समाज के लोग बढ-चढ़कर रोजे रखकर बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हैं।वही बच्चे भी इससे पीछे नहीं है।खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी कक्षा एक में पढ़ने वाली जिया और कक्षा पांच में पढ़ने वाली बडी बहन जैस्मीन रोजे रख रही हैं। इतना ही नहीं वह रोजे के उत्साह में सुबह ही उठ जाती है,और रोजा शहरी करती है, इसके बाद वह अपने स्कूल भी जाती है और घर में मां का हाथ भी बताती है, और शाम को रोजा इफ्तीयारी कर रब से अपनी पढ़ाई में तरक्की और देश की खुशहाली की दुआ मांगती है।पहली क्लास में पढ़ने वाली जिया और पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली जैस्मिन ने बताया कि उन्हें रोजा रख बुराइयों से दूर रखने के लिए दादा एहसान अली और दादी मोमीन ने सीख दी है, बताया कि उनके पिता गुलशन्वर एडवोकेट और मम्मी हिना उन्हें रोजे के रखने के नियम बताए है।

By चौधरी नवाब खटाना | March 31, 2025 | 0 Comments

हिन्द मजदूर किसान समिति ने लक्सर में निकाली पदयात्रा लोगों को पदयात्रा के माध्यम से दिलाई शहीदों की याद

रविवार को लक्सर मे शहीद शिरोमणि भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों और मजदूरों ने लक्सर में पदयात्रा निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पदयात्रा स्टेडियम से शुरू होकर बालावाली तिराहे पर समापन हुआ। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के प्रति सभी को जागरूक करना था जिससे आज की युवा पीढ़ी क्रांतिकारियों को अपना आदर्श मान कर धर्म देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सके। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के आह्वान पर समाज में देशभक्तों द्वारा आजादी के हवन यज्ञ में प्राणों की आहूति देने वाले क्रांतिकारियों को याद रखना होगा।तभी हमारा देश विश्व गुरु बन पायेगा।कहां कि क्रांतिकारी हमारे लिए हमारे माँ पिता से भी पहले हैं, जितने कष्ट और यातनाएं क्रांतिकारियों ने हमारे लिए सहे उतने कष्ट यातनाएं हमें जन्म देने वाले माँ पिता भी हमारे लिए नहीं सह सकते।इसलिए क्रांतिकारियों के प्रति जागरूक होना एवं उनके सपने सम्मान के प्रति जागरूक होना हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए।क्रांतिकारियों का सपना था की हमारा देश एक जातिरहित और नशा रहित स्वतंत्र देश हो जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी और यदि हम आज नशा कर रहे हैं या जाति व्यवस्था को मान रहे हैं तो ये क्रांतिकारियों का और उनके बलिदान का घोर अपमान है। वक्ताओं ने आह्वान किया कि हमें पहले स्वयं जाति और नशा रहित होना चाहिए और साथ में औरों को भी करना चाहिए तभी हम शहीद क्रांतिकारियों का सम्मान कर पाएंगे।इस अवसर पर मनोज, मोहित, ओम सिंह, विकास , लोकेंदर , सचिन, दीपक , गौतम आदि का सहयोग रहा।इससे पहले पदयात्रा स्टेडियम से शुरू होकर नगर में निकली। पदयात्रा का जगह जगह फूल और मालाओं से स्वागत किया गया।

By चौधरी नवाब खटाना | March 23, 2025 | 0 Comments

लक्सर में कवेंडिश इंडस्ट्रीज के गेट पर वेतन वृद्धि को लेकर फैक्ट्री कर्मी धरने पर बैठे थे ।जिनको उठाने के लिए पुलिस और कर्मियों के बीच नोक झोंक।।।।

लक्सर_में_कवेंडिश_इंडस्ट्रीज_के_गेट_पर_वेतन_वृद्धि_को_लेकर_फैक्ट्री_कर्मी_धरने_पर_बैठे_थे_।जिनको_उठाने_के_लिए_पुलिस_और_कर्मियों_के_बीच_नोक_झोंक

By चौधरी नवाब खटाना | March 22, 2025 | 0 Comments

हिंद मजदूर किसान समिति 23 मार्च को लक्सर में मनाएगी शहीदी दिवस, निकालेगी पदयात्रा

हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे हरिद्वार जिले मे कार्यकर्ता आगामी 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वह शहीदी दिवस पर लक्सर खानपुर और हरिद्वार में पदयात्रा कर लोगों को देश की खातिर जान की आहूति देने वाले और उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाहन करेंगे। हिंद मजदूर किसान समिति के लक्सर तहसील अध्यक्ष संदीप कुमार, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओम सिंह और लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार ने गोवर्धनपुर में पत्रकारवार्ता मे बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन के आह्वान पर आगामी 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में वह लक्सर नगर और आसपास क्षेत्र में पद यात्रा निकालेंगे। कहां कि बदल रहे समाज के परिवेश में जहां बच्चे, युवा और अन्य लोग दिनभर मोबाइल पर सोशल मीडिया पर रहते हैं, सोशल मीडिया देखकर समाज का ताना बाना बिगड रहा है, कहा कि जिनकी बदौलत हम सबको ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी मिली है,उन देशभक्तों को आज देश का युवा भुलाता जा रहा है, कहा कि देशभक्तों के देश का विश्व गुरु बनने का सपना कैसे पूरा होगा‌,कहा कि पदयात्रा में बच्चों, युवाओं और समाज के लोगों को अपने देशभक्ति की याद दिलाने और उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया जाएगा। बताया कि आगामी 23 मार्च रविवार के दिन लक्सर की मिनी स्टेडियम से पदयात्रा का शुभारंभ होगा, और नगर व आसपास क्षेत्र में लोगों को जागरुक कर बालावाली तिराहे पर समापन होगा। 0000000000000000000000

By चौधरी नवाब खटाना | March 21, 2025 | 0 Comments

बैंकों व विद्युत विभाग की तानाशाही के खिलाफ किसानों ने पंचायत कर एल डी एम से की शिकायत

किसानों का उत्पीडन बंद ना किया तो सोमवार को बैंकों और बिजलीघरो में पशुओं समेत डालेगे डेरा --- उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खानपुर के महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में पंचायत की‌। खानपुर ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि खानपुर और लक्सर क्षेत्र का किसान बाढ़ की विभीषिका से अभी उबरा भी नहीं है। ऊर्जा निगम और बैंकों प्रबंधन तंत्र तानाशाही रवैया बनाकर गरीब किसानों के बिजली कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहा है।जबकि खानपुर और लक्सर क्षेत्र में स्थित गन्ना कोल्हूओ को ऊर्जा निगम के अधिकारी चोरी से बिजली देकर अपनी जेब गर्म करने लगे हैं। आरोप लगाया कि खानपुर और गोवर्धनपुर स्थित बैंकों में जिन किसानों ने क्रेडिट कार्ड से लोन लिया हुआ है, बैंक मैनेजर किसानों के क्रेडिट कार्ड लोन पर मनमाफिक ब्याज लगाकर किसानों का शोषण कर रहे हैं, कहा कि इस बाबत उन्होंने हरिद्वार एलडीएम को शिकायत की है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, चेतावनी दी कि अगर ऊर्जा निगम और बैंकों ने रवैया नहीं सुधरा तो वहां सोमवार से बिजली घर और बैंकों में पशुओं सहित डेरा डाल देंगे।

By चौधरी नवाब खटाना | March 21, 2025 | 0 Comments

मोहम्मदपुर बुजुर्ग में विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट मुकदमा दर्ज

लक्सर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे विधुत बिल वसूली अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को जब लक्सर ऊर्जा निगम में तैनात अवर अभियंता रामकुमार की अगुवाई में कर्मचारी सलमान, मोहम्मद अली, शेर सिंह, मोहम्मद आरिफ, सुनील और मेनपाल की टीम ने मोहम्मदपुर बुजुर्ग पहुंचकर अभियान चलाया। ऊर्जा निगम के जेई रामकुमार ने बताया कि गांव में एक उपभोक्ता पर विभाग का 2.43 लाख का बिल भुगतान बकाया है।बकाया जमा नहीं करने पर टीम ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। आरोप लगाया कि कनेक्शन काटने के बाद टीम जैसे ही आगे बढ़ी कुछ लोग मौके पर आए और टीम को घेर लिया। इनमें शामिल आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जेई ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसडीओ अमीचंद मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद कर्मचारी लक्सर कोतवाली पहुंचे और पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि टीम द्वारा किसानो के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

By चौधरी नवाब खटाना | March 21, 2025 | 0 Comments

Hot Categories

1
9