भगत सिंह पंवार बने खानपुर भाजपा के मंडलाध्यक्ष-- लक्सर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खानपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह पंवार को खानपुर का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनपुर में कार्यालय पर बैठक आयोजित कर फूलमालाओ से स्वागत किया।कहा कि वह पार्टी की रीति नीति के अनुसार आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।